SATNA NEWS : सरस्वती कृष्णनगर में स्वतंत्रता दिवस सोल्लास सम्पन्न

Estimated read time 1 min read
Spread the love

SATNA NEWS : सरस्वती कृष्णनगर में स्वतंत्रता दिवस सोल्लास सम्पन्न

Table of Contents

SATNA NEWS

स्थानीय सरस्वती उ. मा. विद्यालय कृष्णनगर, सतना में दिनांक 15.08.23 को 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह राष्ट्रीय पर्व डाॅ0श्रीमती स्वप्ना वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मा0 मणिकान्त माहेश्वरी(अध्यक्ष संचालन समिति) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्माननीय अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान समवेत स्वर में गाया गया तथा भारत माता का पूजन कर स्वर माधुरी के साथ मातृ-भूमि की आरती प्रस्तुत की गयी। मंचासीन महानुभावों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय के प्राचार्य श्री गणेश गोविन्द मिश्र (प्रधानाचार्य मा0वि0)द्वारा कराया गया। इस अवसर पर चारो विभागों (शिशु,प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्चतर) के भैया/बहिनों ने गीत तथा तीनों भाषाओं(हिन्दी,संस्कृत एवं आंग्लभाषा) में अपनी प्रस्तुतियाँ दी।

SATNA NEWS : बीमारी मुक्त ग्रामीण भारत प्रकल्प की टीम पहुंची, ग्राम बरहा भाटिया, ग्रामजनों में दिखा उत्साह

SATNA NEWS

यथा- शिशु विभाग-समूह गीत (बहिन शिप्रा एवं सहयोगी बहिनें) हिन्दी भाषण (भैया आयु पाण्डेय),प्राथमिक विभाग- समूह गीत (बहिन पल्लवी श्रीवास्तव एवं सहयोगी बहिनें),संस्कृत भाषण (भैया समर्थ शर्मा),माध्यमिक विभाग- समूह मराठी गीत(बहिन शाम्भवी श्रीवास्तव एवं सहयोगी बहिनें),हिन्दी भाषण (बहिन स्मृति शर्मा,राम गौतम),आंग्लभाषा भाषण (भैया शिवेन्द्र तिवारी)उच्चतर विभाग- आजाद हिन्द सेना गान (बहिन सोनाली सिंह,बहिन दीपाली त्रिपाठी,बहिन साक्षी मिश्रा),हिन्दी भाषण (भैया राज त्रिपाठी)आंग्लभाषा भाषण (बहिन अंशिका द्विवेदी),व्यक्तिगत गीत (बहिन साक्षी मिश्रा)।मा0 मुख्य अतिथि महोदया ने अपना उद्बोधन देते हुये आजादी के मूल्य को देश भक्ति व समर्पण से चुकाने की बात दोहरायी।आपने अखण्ड भारत के सपने को साकार करने का जिक्र किया। अध्यक्ष महोदय ने इस राष्ट्रीय पर्व पर सम्पूर्ण सदन को शुभ कामनायें एवं शुभाशीष प्रदान किया। मंचासीन अतिथियों में श्री उत्तम बनर्जी (मार्गदर्शक),श्रीमती शारदा कौशल (उपाध्यक्ष),श्री कृष्णचन्द्र कौशल (विशेष सलाहकार), श्री विकास पाण्डेय (व्यवस्थापक),श्री गणेश प्रसाद मिश्र (प्राचार्य) रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ0 मानिक गुप्त (मार्गदर्शक विद्यापीठ), श्री महेन्द्रपाल मोगिया (सह-व्यवस्थापक),श्रीमती मंजरी सिंह (कोषाध्यक्ष),श्री प्रदीप ताम्रकार (सदस्य)श्रीमती संतोष गुप्ता,श्रीमती सुरेखा शर्मा,श्रीमती किरण केशरवानी(शिशु वाटिका समिति),श्री हिमांचल चतुर्वेदी(विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी)श्री गणेश प्रसाद द्विवेदी,श्रीमती प्रतिभा गिरि (प्रधानाचार्य द्वय) अभिभावक, भैया/बहिन,प्रबन्धन समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य तथा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के जीवन्त साक्षी रहे। कार्यक्रम का समापन सम्पूर्ण वन्दे मातरम् के समवेत् स्वर में गायन से हुआ।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours