MP Electiuon 2023: विवेक शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर सिरमौर विधायक दिव्याराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Estimated read time 1 min read
Spread the love

MP Electiuon 2023: विवेक शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर सिरमौर विधायक दिव्याराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

MP Electiuon 2023: विवेक शुक्ला ने विधायक दिव्यराज सिंह पर आरोप लगाया है कि सिरमौर विधानसभा यात्री प्रतीक्षालय के नाम पर किया गया घोटाला। ऐसी जगह पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया जहां चार पहिया वाहन तक नहीं जा सकता।अकेले जवा क्षेत्र में 80 से अधिक यात्री प्रतीक्षालय बनाया गए हैं।
विवेक शुक्ला ने कहा की एक प्रतीक्षालय के नाम पर ढाई लाख रुपए से लेकर साढ़े तीन लाख रुपए तक की राशि निकली गई जबकि यह प्रतीक्षालय एक लाख रुपए से कम में बन सकता है।

https://youtu.be/JpFDsp7QSGI

फिर यह लाखों रुपए कहा लगाए जनता के पैसे का विधायक दुरुपयोग कर रहे हैं। हैंड पंप के नाम पर लंबा गोलमाल किया है।सिरमौर के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र दुआरानाथ मंदिर जहां सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। आज तक वह सड़क नही बन पाई फिर हुआ है तो भूमिपूजन। डभौरा में आज तक महाविद्यालय नही बनवा पाए डभौरा से क्या नाराजगी है विधायक जी की।

अभी हालही में नष्टिगमा में 21 अगस्त को नियुक्ति पत्र वितरित हुए हैं जिसमे महाविद्यालय में 7 लोगों को नियुक्ति दी गई है उसमे भी भ्रष्टाचार किया गया अपने करीबियों एवं रिश्तेदारों को नियुक्ति दिलाई गई है। लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है जब की महाविद्यालय में लैब ही नहीं है।इसी तरह जिम के नाम पर लाखों की राशि निकल ली गई और जिम का नमो निशान तक नहीं है।

विधायक ने जनता के पैसे का खूब दुरुपयोग किया है। जवा अतरैला बाजार में सड़क नही है। आगे कहा की अभी बहुत जल्द मैं एक बड़ा खुलासा आप सभी के सामने करूंगा।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours