सिविल लाइन थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने मारी गोली

Estimated read time 1 min read
Spread the love

सिविल लाइन थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने मारी गोली

रीवा जिले की बड़ी खबर सामने आई है, एक थाना प्रभारी को उसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक ने थाने में ही गोली मार दी है। घटना से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को उप निरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बातचीत चल रही थी और इसी दौरान उप निरीक्षक ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी। गोली थानाप्रभारी के सीने में लगी है जिसके चलते उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है, गोली चलते ही थाने में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को नजदीकी मिनर्वा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उनकी हालत गंभीर है आपको बता दें कि घटना के बाद से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours