अमेरिका की नौकरी छोड़ कर गुढ़ की जनता की सेवा में लीन प्रखर प्रताप सिंह

Estimated read time 1 min read
Spread the love

अमेरिका की नौकरी छोड़ कर गुढ़ की जनता की सेवा में लीन प्रखर प्रताप सिंह

मध्यप्रदेश की धरती ने भारत की राजनीति में एक से बढ़कर एक धुरंंधर नेता दिए हैं। यहां तक की राज्य स्तरीय नेताओं ने भी देश में अपना लोहा मनवाया है। मध्यप्रदेश में खासकर विन्ध्य ऐसा क्षेत्र रहा है जो कई बड़े दिग्गजों की धरती रही है। अब इसी धरती पर एक युवा नेता ने कदम रखा है और बहुत ही कम समय में क्षेत्रीय राजनीति में अपनी छाप छोड़ी है। हम बात कर रहे हैं युवा नेता प्रखर प्रताप सिंह की। हाल ही में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर प्रखर प्रताप सिंह राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए और लोगों की दिलों में घर करने लगे। प्रखर जब से क्षेत्र में सकरी हुए हैं तब क्षेत्रवासियों की सेवा में तत्पर रहते हैं और क्षेत्र के लोगों का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है।

प्रखर प्रताप सिंह का पारिवारिक पृष्ठभूमि 

प्रखर प्रताप सिंह रायपुर कर्चुलियान के प्रतिष्ठित समाजसेवी शमशेर बहादुर सिंह सिंह (निर्मल सिंह ) के पौत्र व भानु प्रताप सिंह के पुत्र हैं। शमशेर सिंह व भानु प्रताप सिंह कई वर्षों से गुढ़ विधानसभा में ही रह रहे थे और यहीं जन्म हुआ प्रखर प्रताप सिंह का। अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करके के बाद प्रखर अमेरिका चले गए और वहां से आर्किटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने करीबन दो साल तक अमेरिका में नौकरी की।

https://www.youtube.com/watch?v=2Ibc2K9GRnY

प्रखर भले ही विदेश रहे लेकिन उनके अंदर अपने माटी के लोगों के प्रति प्रेम हमेशा बरकरार रहा। अपने क्षेत्र की जनता का दुख व पीड़ा देख उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपने दादा की भांति लोगों की सेवा करने की ठानी। क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए अमेरिका की नौकरी छोड़ दी।

कैसे हुई राजनीति में इंट्री-

स्वदेश लौट कर प्रखर के दिल में अपने लोगों के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत बरकरार रही। वे लोगों के दुखों को दूर करना चाहते थे। इसी सेवा भाव से उन्होंने राजनीति की रणभूमि चुनी। भारतीय राजनीति में वे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से काफी प्रभावित थे। अरविंद केजरीवाल की साफ सुथरी राजनीति से प्रेरित होकर प्रखर प्रताप उनकी रीति-नीति और कार्यशैली का अनुसरण करने लगे और आखिरकार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

प्रखर ने पिछले दो सालों में लोगों के बीच जाकर काम किया है। वे लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके निवारण के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। जनता के बीच जाकर प्रखर कहते हैं कि एक ऐसी पार्टी जा आम जनता के लिए समर्पित है और आमजन के आंदोलन के गर्भ से पैदा हुई है उसका समर्थन करें। जल्ह ही प्रखर प्रताप आम आदमी पार्टी से गुढ़ विधानसभा के प्रत्याशी भी घोषित किए जाएंगे।

लोगों का मिल रहा जबरदस्त साथ-

प्रखर प्रताप सिंह की लोकप्रियता गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनकी साफ छवि और अमेरिका में करोड़ों की नौकरी छोड़ जनता के लिए सेवा भाव लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। प्रखर प्रताप की लोकप्रियता का एक कारण और है कि वे क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं। हर दिन वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हैं और लोगों के बीच जाकर उनकी बातें सुनते हैं। जब भी कोई नेता इस तरह बाहर से आकर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय होता है उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है बाहरी नेता होने का ठप्पा लेकिन प्रखर के साथ ऐसा नहीं है।

प्रखर की जड़ें हमेशा से गुढ़ से ही जुड़ी रहीं, उनके पिता और दादा के कार्यों ने लोगों के दिलों में उनके परिवार के लिए एक खास जगह बना दी। प्रखर भी अपने पिता व दादा के कर कमलों पर चलते हुए लोगों के दुख-दर्द को अपना समझा और उनके लिए जंग लड़ रहे हैं।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours