MP BREAKING NEWS : डर्टी पॉलिटिक्स कर रही कांग्रेस – नरेंद्र सिंह तोमर ! 50% कमिशन का सच आया सामने
कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी(PRIYANKA GANDHI) एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (KAMALNATH)का 50% कमिशन वाला tweet मामला अब तूल पकड़ने लगा है कांग्रेस के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर(NARENDRA SINGH TOMAR) ने इसे डर्टी पॉलिटिक्स कहते हुए कांग्रेस को आड़े हांथो लेते नज़र आये है। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव(MP ELECTION)नज़दीक आता जा रहा है कांग्रेस और भाजपा आक्रामक होती जा रही है।
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।
कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।… pic.twitter.com/LVemnZQ9b6
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 11, 2023
कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आने के लिए भारतीय जनता पार्टी की शिवराज(SHIVRAJ) सरकार को लगातार घेरने का प्रयास कर रही है तो वही भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बनाये रखने के लिए नई-नई योजना से जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है हाल ही में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना, सीखो कमाओ योजना इसके उदहारण है।
MP BREAKING NEWS : बीजेपी के इस मंत्री का हो गया देहवासन ! बीजेपी में शोक की लहर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (SHIVRAJ SINGH CHOHAN) लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है तो उनके कार्यकर्त्ता विपक्ष(congress) के आरोपों का खंडन भी करते जा रहे है। हाल ही में पूरे प्रदेश में 50 % कमिशन का tweet मुख्य मुद्दा बना हुआ है जिसके जवाब में विभिन शहरो में 50% कमिशन वाला tweet करने वालो के विरुद्ध FIR की खबर भी जोर पकडे है।
इसी तारतम्य में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है की डर्टी पॉलिटिक्स कर रही कांग्रेस, उनका यह बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस पार्टी मुद्दे को लेकर आक्रामक हो रही थी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा(BD SHARMA) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NARENDRA MODI) के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश ईमानदारी से आगे बढ़ रहा है कांग्रेसी आधार हीन आरोपी लगा कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने कि कोशिस कर रहे है।
+ There are no comments
Add yours