REWA NEWS LIVE : ऑटो की टक्कर ने ले ली दो जान ! गांव में मातम पसरा

Estimated read time 1 min read
Spread the love

मध्यप्रदेश के रीवा शहर के बिछिया में एक कच्चे मकान को आटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मकान की दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

शहर के बिछिया थाना अंतर्गत बैसा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने के बाद चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक आटो गांव की सकरी गली में प्रवेश किया। तभी कच्चे घर का टीन शेड दीवार से छू गया। बाहर मालिक ने निकलकर देखा तो सब कुछ सही था। पर एक टीन निकल गई थी। ऐसे में आटो चालक काे समझाइश देने लगा। इसी बीच दूसरे कच्चे घर की दीवार तीन लोगों पर गिर गई।

REWA NEWS : रीवा का लड़का नीट पीजी में किया टॉप ! बढ़ाया रीवा का मान

REWA NEWS LIVE : शनिवार को कराया गया पोस्टमार्टम

 

दीवार गिरने के हादसे के बाद गांव वाले दौड़े। उन्होंने रेलकर्मी और आटो चालक के पोते को निकाल लिया। पर ऑटो चालक को नहीं बचाया जा सका है। दोनों घायलों को देर रात संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार की सुबह रेल कर्मी की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया है।

REWA NEWS LIVE : आटो चालक और रेल कर्मी की मौत

 

एसजीएमएच चौकी पुलिस ने बताया कि दीवार की चपेट में आने से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम लाल 39 वर्ष निवासी बैसा की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक रेलवे विभाग में प्वाइंट मैन के पद पर हिनौता रामवन स्टेशन में तैनात था। वहीं दूसरा मृतक प्यारे लाल रजक पुत्र छकौड़ी लाल 55 वर्ष निवासी बैसा ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। जबकि प्यारे लाल का पोता बाल बाल बच गया है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours