महाराजा पुष्पराज सिंह एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का ऐतिहासिक निर्णय

Estimated read time 0 min read
Spread the love

महाराजा पुष्पराज सिंह एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का ऐतिहासिक निर्णय

आज होटल  राजविलास में पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह जी तथा बाला वेंकटेश शास्त्री ,डॉक्टर प्रभाकर चतुर्वेदी  एवं पूर्व एसडीएम योगेंद्र द्विवेदी  के साथ पत्रकार वार्ता किया  गया महाराजा पुष्पराज सिंह  के द्वारा यह कहा गया कि  रीवा के आध्यात्मिक सामाजिक संस्कृत क्षेत्र का सबसे  स्मरणीय पल है जब हमें आदरणीय धर्म रक्षक श्री नरेंद्र मोदी जी के बद्रीनाथ धाम को एक वृहद रूप देने में जमीन टूटी इसका एक बड़ा मुआवजा लगभग 4 करोड़ 60 लाख का प्राप्त हुआ और उसके बाद वहां पर हमारे पास 3000 स्क्वायर फीट जमीन कुछ दूर उपलब्ध थी जमीन पर आज ऐतिहासिक निर्णय  उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लिया कि वहां पर एक  लक्ष्मण बाग का आश्रम निर्मित होना चाहिए।

जिसकी पहल  महाराजा पुष्पराज सिंह  ने की आज दोपहर लक्ष्मण बाग में संबंधित लोगों के समक्ष  उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  यह घोषणा की और यह निश्चय किया गया कि महाराजा महाराज पुष्पराज सिंह ,योगेंद्र द्विवेदी और अन्य लोग देहरादून जाकर इसके बारे में प्रशासकीय कार्य व स्वीकृति तथा आर्किटेक्ट का चयन  करेंगे इसमें महाराजा पुष्पराज सिंह  को अधिकृत किया गया कि वह वहां के सरकार से चर्चा करें प्रेस कांफ्रेंस के  दौरान ही  उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का टेलीफोन आया जिस पर उनसे सारी बातों से  अवगत किया गया।

उन्होंने खुशी जाहिर की   यह ज्ञातव्य  रहे की बढ़ी हुई मुआवजा राशि प्रदान करने में आदरणीय सतपाल महाराज जी की अहम भूमिका भी प्रशंसा एवं साधुवाद किया गया साथ ही  यह भी बताया गया कि केदारनाथ में लगभग 6000 स्क्वायर फीट लक्ष्मण बाग की जमीन है वहां भी धर्मशाला व मंदिर बनाया जाएगा

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours