मोहन यादव कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी शपथ समारोह में होंगे शामिल

Estimated read time 1 min read
Spread the love

मोहन यादव कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी शपथ समारोह में होंगे शामिल

सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे OBC वर्ग से आते हैं। संघ के करीबी हैं।

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार दोपहर 12 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=mxqcMCXu1n4&ab_channel=TV30NEWS

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM के रूप में शपथ लेंगे। संभावना है कि कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

पीएम मोदी बुधवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से भोपाल आएंगे। यहां राजाभोज एयरपोर्ट से शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक वे हेलीकाप्टर से जाएंगे। पीएम भोपाल में करीब 2 घंटे रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 बजे वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। यहां डोम बनाया जा रहा है, जिसमें 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच पर दो दर्जन वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। अतिथियों के लिए लाल परेड मैदान में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े

+ There are no comments

Add yours