Site icon TIMES OF REWA

REWA NEWS : रीवा का लड़का नीट पीजी में किया टॉप ! बढ़ाया रीवा का मान

REWA NEWS : रीवा का लड़का नीट पीजी में किया टॉप ! बढ़ाया रीवा का मान

REWA NEWS : रीवा का लड़का नीट पीजी में किया टॉप ! बढ़ाया रीवा का मान

Spread the love

REWA NEWS : रीवा का लड़का नीट पीजी में किया टॉप ! बढ़ाया रीवा का मान

NEET पीजी एग्जाम में रीवा के डॉ श्रीकांत शुक्ला ने एमपी में किया टॉप, रीवा का बढ़ाया मान, सिविल हॉस्पिटल सिरमौर में 2 वर्ष से कर रहे मरीजों का उपचार

रीवा /सिरमौर : REWA NEWS

सिविल अस्पताल सिरमौर में पदस्थ एक डॉक्टर ने रीवा का मान बढ़ाया है। पीजी नीट एग्जाम में उन्होंने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से अस्पताल स्टाफ और उनका परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ श्रीकांत शुक्ला के पिता महेन्द्र कुमार शुक्ला एमपीईबी सिरमौर में कर्मचारी थे। उनका निधन 2005 में ही हो गया था। मृत्यु के उपरांत उन्होंने कड़ी मेहनत कर पढ़ाई की। परिवार के सदस्यों ने श्रीकांत शुक्ला को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

REWA NEWS : बी०आर० सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस सेवा से किया गया बर्खास्त ! बोला गोली चलाई नहीं छुआई है

REWA NEWS

परिवार के मेहनत तब रंग लाई जब उनका चयन एमबीबीएस में पहले ही प्रयास में हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक परीक्षा शिक्षा विद्या ज्योति सिरमौर से की। 12 वीं मॉडल स्कूल से किया। श्रीकांत ने एमबीबीएस का इंट्रेस एग्जाम श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में दिया और पहले ही प्रयास में सफलता मिली। एबीबीएस में सलेक्शन के बाद उन्होंने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का चयन किया। यहीं से उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद जूनियर रेसीडेंस के रूप में उन्होंने ईएनटी विभाग में काम किया। इसके बाद उनका चयन सिविल अस्पताल सिरमौर में हो गया। काम के साथ ही वह नीट की तैयारी करते रहे। वर्ष 2023 में नीट पीजी की परीक्षा दी। इस परीक्षा में उन्होंने रिकार्ड कायम कर दिया। प्रदेश भर के परीक्षार्थियों को कहीं पीछे छोड़ दिया और टॉप किया। उनके परिवार में माता भानु किशोरी शुक्ला, बड़े भाई लक्ष्मीकांत शुक्ला और एक बहन है। भाई सतना मंडी में पदस्थ हैं। बहन रेडियो पुलिस भोपाल में है। उनकी इस सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रीकांत शुक्ला का कहना है कि वह एमडी मेडिसिन बनना चाहते हैं। पीजी की पढ़ाई करने के बाद इसी क्षेत्र में जनता की सेवा करेंगे।

Exit mobile version