Site icon TIMES OF REWA

REWA NEWS : भाजपा की सरकार ने बहाई विकास की गंगाः रवि किशन

REWA NEWS : भाजपा की सरकार ने बहाई विकास की गंगाः रवि किशन

REWA NEWS : भाजपा की सरकार ने बहाई विकास की गंगाः रवि किशन

Spread the love

REWA NEWS : भाजपा की सरकार ने बहाई विकास की गंगाः रवि किशन

रीवा। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए भाजपा ने विंध्य क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज़ 3 सितम्बर 2023 से चित्रकूट के मझगवां से किया था। जो कल रीवा पहुंची जहाँ पर विशाल सभा का आयोजन किया गया था। रीवा की जनसभा में अभिनेता व सांसद श्री रवि किशन, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, क्षेत्रीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला और जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह उपस्थित रहे।

REWA NEWS : कांग्रेस देश-प्रदेश के विनाश की गारंटी है, विकास की पर्याय है भाजपाः केशवप्रसाद मौर्य

जनसभा को संबोधित करते हुए अभिनेता व सांसद श्री रवि किशन ने कहा कि रीवा में आज चारों तरफ जो विकास दिखाई दे रहा है, वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार और स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों के परिश्रम तथा विकास के प्रति उनकी ललक के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले देश में जो सरकारें बनीं, उन्होंने देश-प्रदेश को लूटकर बर्बाद कर दिया था। भाजपा की सरकार आने के बाद विकास की गंगा बही और केंद्र व राज्य सरकारों ने हर वर्ग का विकास किया। श्री रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस और विरोधी दल झूठे तथा ढोंगी हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए ये फिर जनता को भरमाने का प्रयास करेंगे। लेकिन इनके बहकावे में नहीं आना है। श्री रविकिशन ने कहा कि सनातन धर्म पर पहले भी हमले होते रहे हैं। मुगलों, अंग्रेजों और अनेक लोगों ने इसे मिटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई इसे मिटा नहीं पाया। इसे मिटाने वाले ही मिट गए।

Exit mobile version