Site icon TIMES OF REWA

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने जिम्मेदारों ने सड़क पर किया निरीक्षण । पुलिस कंट्रोल रूम में हालात बदलने के लिए किया गया विचार मंथन

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने जिम्मेदारों ने सड़क पर किया निरीक्षण

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने जिम्मेदारों ने सड़क पर किया निरीक्षण

Spread the love

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने जिम्मेदारों ने सड़क पर किया निरीक्षण । पुलिस कंट्रोल रूम में हालात बदलने के लिए किया गया विचार मंथन

रीवा। संभागीय मुख्यालय की सड़कों पर चौपट हो चुकी यातायात व्यवस्था पर लंबे समय बाद जिम्मेदार अधिकारियों का फोकस नजर आने लगा है। आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन चुकी बदहाल यातायात व्यवस्था का अहसास अब नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों को होने लगा है। शायद यही वजह है कि मंगलवार को शाम के समय नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, नगर पुलिस अधीक्षक नवीन तिवारी और यातायात डीएसपी मनोज शर्मा द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम सिरमौर चौराहे पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया गया।
जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़क पर निरीक्षण करते हुए ठेला वालों, पथ विक्रेता और आटो चालकों के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। बताया जाता है कि इसके पहले पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, नगर निगम आयुक्त सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विचार मंथन किया गया। इस दौरान पुलिस ने कहा कि शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले आटो चालकों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाया जाना बहुत जरूरी है।
इस पर नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि नगर निगम की टीम आटो स्टैंड के साथ साथ सड़कों पर नजर आने वाले ठेला वालों को व्यवस्थित करने के लिए भी शहर में जमीन तलाशने का काम कर रही है। शहर में ठेला वालों और पथ विक्रेता के लिए पर्याप्त हाकर्स कार्नर न होने के कारण वे सड़कों पर ही दुकानदारी करते हैं। अब देखना यह है कि नगर निगम और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब तक शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सफल हो पाते हैं।
Exit mobile version