Site icon TIMES OF REWA

CBSE ने जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगे बोर्ड एग्जाम

CBSE ने जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगे बोर्ड एग्जाम

CBSE ने जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगे बोर्ड एग्जाम

Spread the love

CBSE ने जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगे बोर्ड एग्जाम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर मार्च को खत्म होंगे और 12वीं के पेपर अप्रैल को खत्म होंगे।

जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे और दसवीं के पेपर 13 मार्च तक एवं 12वीं के 2 अप्रैल को एग्जाम खत्म होंगे।

डेट शीट यहाँ से डाउनलोड करेंडेटशीट

10वीं बोर्ड का पैटर्न:

10वीं के बोर्ड एग्जाम में हर सब्जेक्ट का पेपर टोटल 80 मार्क्स का होगा बचे हुए 20 मार्क्स की ग्रेडिंग पीरियॉडिक टेस्ट्स (periodic test) , असाइनमेंट (Assignments) और स्किल बेस्ड एक्टिविटी (skill based activity) या प्रोजेक्ट वर्क (project work) से दिए जाएंगे। 10वीं के बोर्ड एग्जाम में 40% सवाल MCQ टाइप होंगे, 20% सिचुएशन बेस्ड सवाल होंगे और 40% सवाल शॉर्ट् या लॉन्ग आंसर टाइप होंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

12वीं CBSE बोर्ड का एग्जाम पैटर्न:

12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और प्रैक्टिकल एग्जाम 30 नंबर का होगा। बाकी सभी विषयों के पेपर 80 मार्क्स के होंगे और प्रोजेक्ट/असाइनमेंट्स 20 मार्क्स के होंगे। एग्जाम ड्यूरेशन (Exam Duration) 3 घंटे का होगा।

Exit mobile version